आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- मेहनगर
आज़मगढ़। दिनांक 05.01.2021 को वादी लल्लन राम पुत्र स्व0 रामू राम निवासी रामपुर बलभद्र (विषरामपुर) थाना भुड़कुड़ा गाजीपुर ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दी कि मेरी बहन का पति शिवपूजन राम पुत्र लालजी राम , देवर रामसेवक राम पुत्र लालजी राम, ससुर लालजी राम पुत्र स्व0 रामजस राम , सास श्रीमती हंसा देवी पत्नी लालजी राम निवासीगण सा0 गुरेहथा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ मेरी बहन के साथ मारपीट करते रहते थे दिनांक 04.01.2021 को रात लगभग 08.00 बजे उपरोक्त लोगो ने मारा पीटा जिससे जहर खा लिया उपरोक्त लोगों द्वारा मेरी बहन को नजदिकी अस्पताल में न ले जाकर करीब 50 किलोमीटर दूर स्व0 के0 जखनिया में इलाज के लिए पहुचे जहां से हालत खराब होने पर डाक्टर द्वारा वाराणसी के लिए रेफर किया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में सुबह 5.00 बजे मृत्यु हो गई। वादी के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 02/2021 धारा 498A/306 भादवि पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल प्रवेक्षण मे आज दिनांक 06.01.21 को उ0नि0 पंकज यादव हमराही के देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन मे क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 02/2021 धारा 498A/306 भादवि वांछित अभियुक्त कटहन मोड़ पर कही जाने की फिराक मे है। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर तीन नफऱ अभियुक्त 1. शिवपूजन राम पुत्र लालजी राम 2. रामसेवक राम पुत्र लालजी राम 3. लालजी राम पुत्र स्व0 रामजस राम 4. श्रीमती हंसा देवी पत्नी लालजी राम सा0 गुरेहथा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ को समय 9.30 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 02/2021 धारा 498A/306 भादवि
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. शिवपूजन राम पुत्र लालजी राम
2. रामसेवक राम पुत्र लालजी राम
3. लालजी राम पुत्र स्व0 रामजस राम
4. श्रीमती हंसा देवी पत्नी लालजी राम सा0 गुरेहथा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 पंकज यादव
2. का0 सुधीर यादव
3. म0का0 सुनिता कन्नौजिया
