आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 06 जनवरी-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया है कि शासन द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार जर्जर अवस्था वाले भवनों में चल रहे सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, अस्पतालों की शीघ्र जांच करते हुए उन्हें अन्यत्र सुरक्षित भवनों में स्थान्तरित कर शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप नियमानुसार ध्वस्त किया जाना है। इसके अतिरिक्त सरकारी व निजी क्षेत्र में संचालित विद्यालयों एवं डिग्री कालेजों आदि के भवन की भी जाॅच कर कार्यवाही की जानी है। यदि किसी जर्जर भवन में मानक के विपरीत कोई कार्यालय/विद्यालय/अस्पताल संचालित होता पाया जाये तो इस सम्बन्ध में शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
उक्त के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विभागीय कार्यालयों/चिकित्सालयों/स्कूलों के गुणवत्ता की शीघ्र जाॅच कराते हुए उपरोक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
