Breaking News

कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण हेतु पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किये जाने हेतु तिथि का निर्धारण कर कैम्प लगाये जाने के निर्देश।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 06 जनवरी-- मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने बताया है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में जनपद में कोविड-19 महामारी से बचाव के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण हेतु पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किये जाने हेतु तिथि का निर्धारण कर कैम्प लगाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। 
उक्त के क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के कृत्रिम/सहायक उपकरण हेतु पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किये जाने हेतु तिथि का निर्धारण कर जनपद स्तर के ब्लाक मुख्यालय पर समस्त पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन करने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसके अन्तर्गत दिनांक 16 जनवरी 2021 को विकास खण्ड मिर्जापुर, 18 जनवरी को मुहम्मदपुर, 19 जनवरी को जहानागंज, 21 जनवरी को तरवां, 22 जनवरी को सठियांव, 23 जनवरी को अहिरौला, 25 जनवरी को अतरौलिया, 27 जनवरी को महराजगंज, 28 जनवरी को हरैया, 29 जनवरी को रानी की सराय तथा 30 जनवरी 2021 को विकास खण्ड अजमतगढ़ में 11 बजे से 4ः00 बजे तक शिविर का आयोजन किया जायेगा। 
उक्त तिथियों में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण हेतु पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन कराते हुए समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण कर संबंधित समस्त खण्ड विकास अधिकारी प्राप्त आवेदन पत्रों को कार्यालय जिला दिव्यांजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास भवन आजमगढ़ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें।

और नया पुराने