Breaking News

युवा अधिकार एवं न्याय यात्रा पहुंची आजमगढ़।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

स्वामी विवेकानंद युवा दिवस पर यात्रा का गोरखपुर से प्रारंभ दिल्ली के लिए निकली।

आज़मगढ़: राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह के द्वारा युवा अधिकार एवं न्याय यात्रा स्वामी विवेकानंद के युवा दिवस पर गोरखपुर से प्रारंभ की गई रात्रि सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर डाक बंगले पर रात्रि विश्राम के उपरांत सुबह जीयनपुर सगड़ी होते हुए अंजान शहीद व हाफिजपुर में जगह-जगह स्वागत किया गया इस दौरान राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने बाजारों में पंपलेट का वितरण किया।
उन्होंने राष्ट्रीय युवा आयोग के गठन राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम सरकारी संस्थाओं के निजी करण आउटसोर्सिंग जैसी कुप्रथा को समाप्त करने तथा समान शिक्षा ने समान कार्य समान वेतन व बेरोजगारी भ्रष्टाचार महंगाई उत्पीड़न शोषण के विरुद्ध छात्रों बेरोजगारों नौजवानों के अधिकार संरक्षण एवं संवर्धन हेतु यात्रा आजमगढ़ होते हुए दिल्ली के रामलीला मैदान में समाप्त होगी जहां अपने अधिकारों के लिए 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा जाएगा। इस दौरान मकबूल राजेश गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और नया पुराने