Breaking News

भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा पार्टी कार्यालय पर अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: शैलेंद्र सिंह

आजमगढ़। गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई के अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
राष्ट्रगान के बाद महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
आजमगढ़ कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि आजादी की लड़ाई में लाखों-करोड़ों बलिदान के बाद हमें स्वतंत्रता मिली है, आज देश पूरी तरह स्वांलम्बन  की तरफ बढ़ चला है। पीएम मोदी जिस तरह से देश का नेतृत्व कर रहे है उससे समूचे विश्व में देश का गौरव बढ़ रहा है जो अद्वितीय है।
हमारे गणतंत्र ने हमें जो शक्तियां दी है उसे सदा राष्ट्रहित में लगाना है ताकि व्यक्ति का नहीं वरन समाज और देश का विकास हो सकें। आज विश्व कोविड से जुझ रहा है, इस वैश्विक संकट में सभी देशों की नजरें भारत पर टिकी है, जिस तरह से हम आगे बढ़ रहे है, उससे साफ है कि हम फिर से विश्व गुरू बनकर मानवता की सेवा करेंगे।


और नया पुराने