Breaking News

अग्रसेन महिला महाविद्यालय में धूमधाम के साथ 72वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: शैलेंद्र सिंह

आजमगढ़। श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में धूमधाम के साथ 72वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद विद्यालय की टापर मेधावी छात्राओं को महाविद्यालय प्रबंधक द्वारा सम्मानित कर हौसला अफजाई किया गया।

महाविद्यालय के प्रबंधक विनोद अग्रवाल ने कहा कि गणतन्त्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था।
एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतान्त्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। 

और नया पुराने