Breaking News

मेहनत और लगन के साथ कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को।लालजी दुबे ने किया सम्मानित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: शैलेंद्र सिंह

आजमगढ। 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ एवं जिला संगठन की तरफ से मेहनत और लगन के साथ कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। 
आजमगढ़ सदर तहसील के चकगोरया में 72 वें गणतंत्र दिवस पर सफाई कर्मचारियो के सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, विशिष्ठ अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान रिंकू मौर्या और प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल राय उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह में महामारी कोरोना के दौरान बिना अवकाश के कार्य करने वाले सफाई-कर्मचारियों में सीपी यादव प्रदेश उपाध्यक्ष,  जिला अध्यक्ष गुलाब चैरसिया, मीडिया प्रभारी रमेश चंद यादव,  अभय चैहान, बलवंत यादव, सुनील कुमार, जान मोहम्मद, जागृति, मोहम्मद असलम, रामलाल, मोहम्मद नबी, बिट्ट,ू आसमा खातून, मनोरमा, रामलाल, बबीता, रामबचन को  जिला पंचायत राज अधिकारी ने अंग वस्त्र एवं माला एवं डिजिटल परिचय पत्र देकर सम्मानित किया।

और नया पुराने