Breaking News

गरीबों को कंबल वितरण व भंडारे का आयोजन कर, सादगी पूर्ण ढंग से मनाई सपा नेता शंकर यादव ने अपने माता पिता की पुण्यतिथि।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: समाजवादी पार्टी सगड़ी विधानसभा के वरिष्ठ नेता शंकर यादव ने अपनी माता भुलनी देवी व पिता स्वर्गीय शिवदत्त यादव की अपने पैतृक गांव पुनापार बड़े गांव में शादीगी पूर्वक छठवीं पुण्यतिथि मनाई।
उक्त अवसर पर समाजसेवी सपा नेता शंकर यादव ने पत्रकारों को जहां साल भेंट देकर सम्मानित किया।

तो वहीं पर समाजसेवियों को भी शाल देकर सम्मानित किया। व गरीबों में कंबल का वितरण भी किया। साथ ही भंण्डारे का भी आयोजन किया था।


शंकर यादव ने कहा कि- आज के युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए कि माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं है। और माता पिता की सेवा करना उनकी पूजा करना इससे बड़ा कोई धर्म नहीं है।
जब तक माता-पिता रहते हैं, उनकी सेवा करनी चाहिए और उनके ना रहने के बाद कम से कम उनकी पुण्यतिथि मनाना चाहिए। क्योंकि माता से बढ़कर कोई गुरु नहीं और पिता से बढ़कर कोई भगवान नहीं होता है। 

और नया पुराने