Breaking News

सरायमीर: साबरमती एक्सप्रेस से कटकर वृद्ध महिला की मौत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर सरायमीर

आज़मगढ़। सरायमीर रेलवे स्टेशन के पुरब रेलवे पटरी पर 55 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी।
मिली जानकारी के अनुसार सरायमीर रेलवे स्टेशन से लगभग डेढ़ सौ मीटर पुरब पवई लाडपुर के शिवाला के पास रेलवे पटरी पर 55 वर्षीय महिला का सिर कटा शव मिला।
स्थानिय लोगों ने इसकी सूचना रेलवे स्टेशन पर दी सूचना पाकर जीआरपी एस आई शिवकुमार, आरपीएफ दरोगा हरी राम यादव ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव को लोगों से पहचान कराने की कोशिश की उसकी पहचान अंरफा देव पत्नी श्रीराम ग्राम चक माली बिजहर थाना निज़ामाबाद आजमगढ से उसके पुत्र की बताया कि मेरे पिता सड़क दुघर्टना में घायल हो गए थे जो अब भी बिस्तर पर हैं उनको बिस्तर पर देखते देखते मां दिमागी संतुलन खो दिया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि लगभग तीन बजे सावरमती गाड़ी जाने के बाद हम लोगों ने शव को देखा।

और नया पुराने