Breaking News

दो दिवसीय कृषक गोष्ठी/कृषि प्रदर्शनी एवं कृषक प्रक्षेत्र भ्रमण का आयोजन 11 जनवरी 2021 को किया जा रहा है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 06 जनवरी-- जिला उद्यान अधिकारी ने बताया है कि दिनांक 11 जनवरी 2021 को नेहरू हाल के सभागार में राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत दो दिवसीय कृषक गोष्ठी/कृषि प्रदर्शनी एवं कृषक प्रक्षेत्र भ्रमण का आयोजन किया जा रहा है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 11 जनवरी को प्रातः 11ः00 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन किया जायेगा। जिसमें उद्यान, कृषि, पशुपालन एवं अन्य संवर्गीय विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ मुख्य रूप से संचाई दक्षता बढ़ाये जाने हेतु माइक्रोइरीगेशन (ड्रिप/स्पिं्रकलर) सिंचाई तकनीकी एवं जैविक खेती इत्यादि विषयों पर वैज्ञानिकों द्वारा व्याख्यान दिया जायेगा। 
उन्होने जनपद के कृषक भाइयों से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर नवीन तकनीकी जानकारी का लाभ उठायें। 

और नया पुराने