आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 06 जनवरी-- मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) आनन्द कुमार शुक्ला ने बताया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को शांति एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रभारी अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति की गयी है। निर्वाचन से संबंधित कार्याें को समय से सम्पादित कराये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समस्त प्रभारी अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारी (त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021) की एक आवश्यक बैठक दिनांक 11 जनवरी 2021 को अपरान्ह 4ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी है।
उन्होने समस्त प्रभारी अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिये कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 से संबंधित आवंटित कार्य को समय से सम्पादित कराये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार कर बैठक में समय से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
