आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: अजमतगढ़ ब्लॉक के मॉडल गांव मोचीपुर में नेशनल मिशन फॉर स्टेनेबल एग्रीकल्चर योजना के अंतर्गत खेती में जैविक खाद के बारे में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान किसको को संबोधित करते हुए प्रगतिशील किसान वह वैज्ञानिक श्री हेमंत कुमार सिंह ने किसानों को खेती में जैविक खाद के प्रयोग करने के फायदे बताएं ।
इस दौरान उन्होंने कमर्शियल खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया कहां की कमर्शियल खेती से किसानों की आय कई गुना बढ़ सकती है। मृदा परीक्षण के बारे में भी बताया उन्होंने कहा कि इससे खेत की मिट्टी की किस्म पता चलती है जिससे उसके अनुसार खेती करने में अच्छी उपज मिलती है ।
इस अवसर पर ए डी ओ (कृषि) दुर्गेश लाल श्रीवास्तव कृषि सहायक राजकुमार यादव श्याम जी चौहान राम शब्द यादव सहित अनेक सम्मानित किसान उपस्थित रहे कार्यक्रम को सुना और उसके बारे में जाना।