आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना बिलरियागंज
आज़मगढ़। दिनांक 05.01.2021 को वादी श्री विजय बहादुर यादव पुत्र किशुनचन्द्र यादव सा0 बगवार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया गया कि दिनांक 04.01.2021 को रात्रि 2.00 बजे के आस पास मेरे भतीजे अनिल यादव पुत्र शिवचन्द यादव की भैस बधी थी रात्रि में ही मेरा भतिजा लघू शंका के लिये जगा तो देखा कि आबिद पुत्र मेराज निवासी मधनापार उसकी भैस को चुराकर ले जाने का प्रयास कर रहा था कि हम लोग के शोर गुल करने पर भैस छोड़कर अपने अन्य दो-तीन साथियो के साथ भाग गये। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 02/2021 धारा 379/511 भादवि थाना बिलरियागंज आजमगढ़ पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थानाध्यक्ष बिलरियागंज आजमगढ़ के सहयोग से उ0नि0 ओमप्रकाश यादव-प्रथम मय फोर्स के तलाश वांछित अपराधी रोकथाम जूर्म जरायम के दृष्टीगत क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर दिनांक 05.01.2021 को समय 13.30 बजे दिन में मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त आबिद पुत्र मेराज सा0 मधनापार, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ को बिलरियागंज बाईपास से गिरफ्तार किया गया हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. आबिद पुत्र मेराज सा0 मधनापार, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोगः
1. मु0अ0सं0 02/2021 धारा 379/511 भादवि थाना बिलरियागंज आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः
1. उ0नि0 ओमप्रकाश यादव-प्रथम थाना बिलरियागंज आजमगढ़
2. का0 संगम कुमार थाना बिलरियागंज आजमगढ़
3. का0 अरविन्द कुमार थाना बिलरियागंज आजमगढ़
4. का0 तेज बहादुर सिंह थाना बिलरियागंज आजमगढ़
5. म0का0 स्वाती शुक्ला थाना बिलरियागंज आजमगढ़
