Breaking News

श्री राममंदिर निर्माण अभियान को लेकर निकाली गई पद यात्रा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

खंड कार्यालय का विधिवत मन्त्रोच्चार के साथ हुआ उद्घघाटन।

आजमगढ: सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर में बुधवार को श्री राम मंदिर निर्माण  निधि समर्पण अभियान के खंड कार्यालय का उद्घघाटन विधिवत हवन,पूजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अम्बेश व खंड कार्यवाह मनोज कुमार श्रीवास्तव के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।

 तत्पश्चात श्री राम लीला मैदान जीयनपुर से लगभग सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में जनजागरण पदयात्रा निकाली। जो जीयनपुर के आजमगढ़ रोड़ से दोहरीघाट रोड होते हुए अजमतगढ़ नगर तक विभिन्न मार्गों से होते हुए जीयनपुर के रामलीला मैदान पर समाप्त हुई।
इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक व विचार परिवार के सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। पद यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह आम लोगों के सहयोग से मंदिर निर्माण कराना है। इस दौरान आगे-आगे पुलिस प्रशासन के लोग नंद कुमार तिवारी कोतवाल जीयनपुर के नेतृत्व में चलते हुए पीछे प्रतीक भव्य राम मंदिर एवं उसके पीछे झांकी एक वाहन पर चल रही थी ।उसके पीछे पीछे काफी लंबी कतार में लगे कार्यकर्ता और आर एस एस के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।
डीजे की धुनों पर पूरे दिन भक्ति गीतों में सराबोर लोग थिरकते रहे। क्षेत्र के लोगो द्वारा जगह-जगह जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। नगर में माताओं, बहनों ने झांकी व रामभक्त स्वयंसेवकों पर व पुष्प वर्षा की। जयकारे लगाते रहे।
इस दौरान अरुण पाल खंड पालक, मनोज श्रीवास्तव खंड कार्यवाह, अभियान प्रमुख ताराचंद जायसवाल, दिवाकर सिंह, चंद्रशेखर सिह, प्रभाकर राय, हिमांशु जायसवाल, राधेश्याम कनौजिया, ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्मेंद्र सोनकर, निक्कू जायसवाल, शिवम राय, सूर्य प्रकाश सिंह, जय प्रकाश सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने