आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-बरदह
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,वारंटी,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत आज दिनांक 24.2.2021 को प्रभारी निरीक्षक बरदह विनोद कुमार मय हमराह द्वारा कस्बा दुबरा मे चेकिंग संदिग्ध वाहन/संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग कर रहे थे उसी समय मुखबीर से सूचना मिला कि मु0अ0स0 192/20 धारा 363,366,376,302,201 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट, 3(2)5क एससी/एसटी एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गुड्डू उर्फ पवन महुजामोड पर खडा है कहीं जाने की फिराक मे वाहन का इन्तजार कर रहा है । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय हमराहियान के दुबरा बाजार से रवाना होकर महुजा तिराहा पर पहुचे कि वहा खड़ा व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रय़ास कि पुलिस टीम द्वारा एकबारगी घेर कर आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए समय 9.50 बजे पकड लिया गया । पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम गुड्डू राम उर्फ पवन पुत्र जियालाल ग्राम दरियापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ बताया। पकडे गये व्यक्ति की जामा तलाशी ली गई तो अभियुक्त के पास से मृतिका का डाक द्वारा प्राप्त मूल आधार कार्ड का शेष भाग बरामद हुआ। अभियुक्त को उसके अपराध का बोध कराकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
अपराधिक इतिहास
मु0अ0स0-192/20 धारा 363,366,376,302,201 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट, 3(2)5क एससी/एसटी एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बरदह जनपद आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त
गुड्डू राम उर्फ पवन पुत्र जियालाल ग्राम दरियापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ
बरामदगी
मृतिका का डाक द्वारा प्राप्त मूल आधार कार्ड का अवशेष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मय हमराह का0 देवेश यादव का0 हेमन्त कुमार का0 आनन्द कुमार चौरसिया म0का0 कविता मेहरोत्रा थाना बरदह जनपद आजमगढ
