आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। प्रखर सामाजिक सेवाा समिति के जिला महामंत्री विशाल रावत की माता की आज चौथी पुण्यतिथि वृक्षारोपण कर मनाई गई।आपको बता दें कि- प्रखर सामाजिक सेवा समिति हमेशा सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चे में बनीं रहती है कभी 101 गांव से भिक्षा लेकर समरसता भोज तो कभी वृक्षारोपण लॉकडाउन के समय जब पूरी दुनिया घर के अंदर थी तब प्रखर सामाजिक सेवा समिति की टीम राजवंत सिंह प्रबंधक एवं जिला अध्यक्ष निक्कू जायसवाल के नेतृत्व में गरीब असहाय राहगीरों को भोजन तथा अनाज वितरण कर रही थी यही नहीं ठंड में प्रखर सामाजिक सेवा समिति के सदस्यों ने कपड़ा तथा कंबल का भी वितरण करते हैं।
यही अपने समिति के किसी के भी जन्मदिन या उनके परिवार के जन्मदिन पर या पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण भी करते हैं इसके उपरांत जिलाध्यक्ष निक्कू जयसवाल के माता के जन्मदिन पर भी वृक्षारोपण किया गया था इसी क्रम में आज जिला महामंत्री विशाल रावत के माता की चौथी पुण्यतिथि पर सगड़ी तहसील के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें प्रबंधक राजवंत सिंह, जिलाध्यक्ष निक्कू जायसवाल नीतीश, जिला महामंत्री विशाल रावत, अभिषेक रावत आदि लोग उपस्थित रहे।
विशाल रावत ने बताया कि- हम पिछले साल से ही माता जी की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण करते हैं और आगे भी करते रहेंगे मेरी मां तो इस दुनिया में नहीं है परंतु मां मेरे दिल में है मां को पौधों से अधिक लगाव था इसीलिए मां के पुण्यतिथि पर हम वृक्षारोपण करते हैं।
