Breaking News

एडीजी वाराणसी द्वारा ए0एच0टी0यू0 थाना भवन, आजमगढ़ का किया गया उद्घाटन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनांक 20.03.2021 को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी बृजभूषण द्वारा ए0एच0टी0यू0 थाना भवन, आजमगढ़ का उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन उपरांत महोदय द्वारा महिला थाने का निरीक्षण किया गया व आगन्तुक कक्ष महिला हेल्प डेस्क थाना कोतवाली का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक की गई, जिसमें उनकी समस्याओं के विषय में पूछा गया तथा जनपद आजमगढ़ में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के विषय में चर्चा की गई तथा कोविड-19 के दिशा निर्देश पर चर्चा की गई व कोरोना से संबंधित सभी लोगों को मास्क पहनने और सैनिटाइजर का प्रयोग के बारे में बताया गया। इस मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुभाष चंद्र दुबे , पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ , अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल व समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारी कोतवाली व महिला थाना प्रभारी मौजूद रहे।

और नया पुराने