आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-रौनापार
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कड़े निर्देशों के अनुपालन में दिनांकः11.03.2021 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र रौनापार में थानाध्यक्ष मय हमराह थाना रौनापार द्वारा त्रुटि रहित चेकिंग की जा रही थी। दौरान चेकिंग जरिये मुखबिर खास की सूचना पर करखिया मोड़ ग्राम चालाकपुर से एक अभियुक्त रोहित नायक पुत्र चिन्ता नायक सा0 हिरधरपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को एक अदद कट्टा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः
अभियुक्त रोहित नायक पुत्र चिन्ता नायक सा0 हिरधरपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
बरामदगी
एक अदद कट्टा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 42/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
1. नवल किशोर सिंह थानाध्यक्ष रौनापार जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 दीपक कुमार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
3.का0 राकेश चौरसिया थाना रौनापार जनपद आजमगढ़