Breaking News

फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के 04 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना सिधारी

(A.R.T.O  द्वारा  दाखिल  वाहन का  रिलीज  कराने  वाले  गिरोह)

आजमगढ़:  A.R.T.O संतोष सिंह जनपद आजमगढ द्वारा तीन वाहनों ट्रक नम्बर क्रमश: 1-UP60AT2173 ,2-UP61AT2156 ,3-UP54T7675 दिनांक 27.2.21 को सीज कर थाना सिधारी में दाखिल किया गया था। दिनांक 13.3.21 को ट्रक संख्या UP61AT 2156 , UP60 AT 2173 व ट्रक संख्या UP54 T 7675 को कूटरचित फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर जिस पर एआरटीओ प्रभारी आजमगढ़ के हस्ताक्षर व मुहर लगाकर थाना स्थानीय से रिलीज कराकर ट्रक लेकर भाग गये थे । बाद में ज्ञात हुआ कि जो गाडी अवमुक्त होकर चली गयी है वह कागजात अवमुक्त आदेश फर्जी है । जिसके सम्बंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 55/2021 धारा 419/420/467/468/471 भादवि बनाम 1. संतोष तिवारी पुत्र बृजबिहारी तिवारी सा0 घोरठ थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ आदि 10 नफर व अज्ञात व्यक्तियो के विरुद्ध पंजीकृत कर । ट्रक की बरामदगी व कूटरचित करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु टीमे गठित कर जल्द से गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया । 
           
वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे फर्जी तरीके से दस्तावेज कूटरिचत कर अपराध करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अभियान व अवैध शराब माफियो की गिरफ्तारी व सघन चैकिंग/वांछित/वारण्टी व टाप 10 अपराधियो की शत प्रतिशत गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर डा0 राजेश तिवारी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय मय उ0नि0 बंशराज सिंह चौकी प्रभारी मुसेपुर मय हमराही के साथ रवाना होकर RTO कार्यालय पर मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि जो दिनांक 13.3.21 को ट्रक संख्या UP61AT 2156 , UP60 AT 2173 व ट्रक संख्या UP54 T 7675 को कूटरचित फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर थाना स्थानीय से रिलीज कराकर ट्रक लेकर भाग गये थे वह गाजीपुर से छतवारा होते हुए बैठौली से होकर टांडा जायेगे। क्षेत्र में भ्रमणशील द्वितीय वाहन सरकारी पर उ0नि0 रामबहादुर यादव मय हमराह को मुखबिरी से अवगत कराते हुए बैठौली तिराहे पर पहुँचने हेतु बताया गया हमराह हे0का0 सत्येन्द्र सिंह के बैठौली तिराहे पर पहुँचने हेतु बताया कि SI रामबहादुर यादव मय फोर्स के मौजूद थे कि सड़क पर गाजीपुर से आने वाले ट्रको का इन्तजार किया जाने लगा कि थोड़ी देर बाद 03 ट्रक आते हुए दिखायी दिए। नजदीक आने पर ट्रक पर लगे नम्बर प्लेट से वाहन का पहचान कर लिया गया। पुलिस टीम एक बारगी सड़क पर आकर रोकने का इशारा किया गया तो ट्रक चालको ने ट्रक का एका-एक ब्रेक लगाकर ट्रक से कूदना चाहे कि ट्रक संख्या UP60 AT 2173, UP61AT 2156 के चालक को घेरकर सड़क पर ट्रक से पकड़ लिया गया तथा ट्रक संख्या UP54 T 7675 के चालक ट्रक से कूदकर भाग गया। ट्रक संख्या UP60 AT 2173 के चालक का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम संजय कुमार यादव पुत्र रामनरायण यादव नि0 ग्राम पहाड़ीपुर थाना मोहम्मदपुर युसुफपुर जनपद गाजीपुर व ट्रक संख्या UP61AT 2156 के चालक का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम इस्माइल अहमद S/O सफीक अहमद नि0 ग्राम हरपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ बताये जिनको दिनांक 25.03.2021 को समय 8.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा 1. महेश पुत्र धनई यादव सा0 सरफुद्दीनपुर थाना सिधारी आजमगढ़ व 2. सन्तोष तिवारी पुत्र बृजबिहारी नि0 ग्राम घोरठ थाना सिधारी आजमगढ़ को ARTO कार्यालय के बाहर से दिनांक 25.03.2021 को समय 13.18 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के पास से दो अदद लैपटाप, दो अदद लैपटाप चार्जर, एक अदद मोहर रबर बरामद कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।  

 पूछताछ का विवरण- 1. चालक संजय वाहन संख्या यू0पी0 60 ए0टी0 2173 (ट्रक)  व 2- चालक इस्माईल वाहन संख्या यू0पी0 61 ए0टी0 2156 3. महेश पुत्र धनई 4. सन्तोष तिवारी पुत्र बृजबिहारी से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताए कि साहब हम लोगो कि गाड़ी को दिनांक 27.2.21 को ARTO आजमगढ़ द्वारा थाना सिधारी पर लाकर सीज कर दिया गया था उस समय हम लोग टाड़ा से गाजीपुर की तरफ जा रहे थे तभी पकड़े गए थे, नरौली पर दिनांक 13.3.21 को हम लोगो का मालिक आए और कहे कि चलो ARTO आफिस किसी तरह गाड़ी को रिलीज कराया जाय , हम लोग अपने-2 मालिक के साथ ARTO आया , ARTO कार्यालय के बाहर सन्तोष तिवारी व महेश यादव , उमाचरण उर्फ बड़क व मुन्नू यादव मिले बताए कि हम लोग तुरन्त गाड़ी को रिलीज करा देगे, फर्जी आदेश तैयार कर थाने पर आकर गाड़ी को रिलीज कराकर चले गए साहब आप लोग पकड़ लिए, जो सही बात थी आपको बता दिए, लोभ लालच में आकर गल्ती कर दिया गया है, माफ कर दीजिए । 
गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. चालक इस्माइल अहमद S/O सफीक अहमद नि0 ग्राम हरपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ वाहन संख्या यू0पी0 61 ए0टी0 2156
2. चालक संजय कुमार यादव पुत्र रामनरायण यादव नि0 ग्राम पहाड़ीपुर थाना मोहम्मदपुर वाहन संख्या युसुफपुर जनपद गाजीपुर वाहन संख्या यू0पी0 60 ए0टी0 2173 (ट्रक)  
3. महेश पुत्र धनई यादव सा0 सरफुद्दीनपुर थाना सिधारी आजमगढ़ 
4. सन्तोष तिवारी पुत्र बृजबिहारी नि0 ग्राम घोरठ थाना सिधारी आजमगढ़ 

बरामदगी

1. तीन अदद ट्रक क्रमशः- वाहन संख्या यू0पी0 60 ए0टी0 2173 (ट्रक),  वाहन संख्या यू0पी0 61 ए0टी0 2156 (ट्रक) वाहन संख्या यू0पी0 54 टी0 7675 (ट्रक)
2. दो अदद लैपटाप 
3. दो अदद लैपटाप चार्जर 
4. एक अदद मोहर रबर  

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 55/21 419/420/467/468/471 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तारी /बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण

1. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना सिधारी आजमगढ़ 
2. निरीक्षक अपराध विजय प्रताप सिंह थाना सिधारी आजमगढ़ 
3. उ0नि0 बंशराज सिंह थाना सिधारी आजमगढ़
4. उ0नि0 रामबहादुर यादव थाना सिधारी आजमगढ़
5. उ0नि0 हरिश्च्द्र प्रसाद थाना सिधारी आजमगढ़ 
6. उ0नि0 जाफर खान थाना सिधारी आजमगढ़ 
7. हे0का0 सत्येन्द्र नारायण सिंह थाना सिधारी आजमगढ़ 
8. हे0का0 रामलखन थाना सिधारी आजमगढ़
9. हे0का0 सन्तोष यादव थाना सिधारी आजमगढ़
10. का0 अमानत अली  थाना सिधारी आजमगढ़

और नया पुराने