Breaking News

जीयनपुर में दिल दहला देने वाली घटना- छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई की फावड़े से की हत्या।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ । जीयनपुर कोतवाली के स्थानीय बाजार में एक दिल दहला देने वाली घटना  सामने आई है, बुधवार की देर रात मकान के बाहर सो रहे बड़े भाई की छोटे भाई ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी, और थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है, वही सुबह सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीण एसपी सिद्धार्थ जांच पड़ताल चालू कर दिया।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर बाजार स्थित आदर्श नगर वार्ड बरई टोला निवासी मेवा लाल चौरसिया (65 वर्षीय) अपने बन रहे नये मकान के बाहर चारपाई पर सोए थे, इसी दौरान अचानक छोटा भाई कैलाश चौरसिया उठा और अपने बड़े भाई मेवा लाल चौरसिया की फावड़े से वार कर हत्या कर दी, हत्या करने के बाद कैलाश चौरसिया जीयनपुर कोतवाली में जाकर अपने भाई की हत्या करने की जानकारी दी। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और कैलाश चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मौके पर पहुंचकर मेवा लाल चौरसिया के शव को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  मृतक के पुत्र का कहना है कि आवास बनवाने को लेकर चाचा कैलाश चौरसिया से विवाद था, बन रहे गेट के पास बीती रात जहां पिता सो रहे थे, अचानक हत्या कर देने से आवाक हैं।
वही दिन में लगभग 11:00 बजे पहुंचे  एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ व जीयनपुर कोतवाल हेमेंद्र सिंह ने छानबीन करनी शुरू कर दी।

और नया पुराने