Breaking News

मेहनाजपुर: 16 शीशी देशी नाजायज शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मेहनाजपुर

आज़मगढ़। दिनांक 18.03.2021 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तगण /चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति /वाहन के आदेश निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक थाना मेहनाजपुर के कुशल नेतृत्व में उ.नि. अतीक अहमद मय हमराह का. अतुल शुक्ला के जांच प्रार्थना पत्र तलाश संदिग्ध व्यक्ति व रोकथाम जुर्म जरायाम के ग्राम सिहुका अबीरपुर में मामूर थे की जरिये मुखबीर सुचना मिली की ग्राम जमुखा जाने वाले रास्ते पर अम्बेडकर मुर्ती के पास एक व्यक्ति झोले में रखकर शराब बेच रहा है इस सूचना पर विश्वास कर SI मय हमराही के ग्राम जमुखा अम्बेडकर मुर्ती के पास से पहले बने पुलिया के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति अपने हांथ में झोला लिये खड़ा दिखाई दिया। खड़ा व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर लम्बे-लम्बे कदमों से सड़क पकड़कर ग्राम जमुखा की तरफ जाने लगा कि पुलिस टीम को शक होने पर रूकने के लिए कहा गया तो वह व्यक्ति दौड़कर भागने लगा कि पुलिस टीम द्वारा लगभग 25-30 कदम जाते-जाते उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया।
पकड़े गये व्यक्ति से भागने का कारण तथा दाहिने हाथ में लिये झोले के बारे में पूछा गया तो माफी मांगते हुए बताने लगा कि साहब इस झोले में देशी शराब है जिसे में घुम-घुम कर बेचकर अपना खर्च चलाता हूं। पकड़े गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम नीरज कुमार पुत्र लालचन्द्र ग्राम जमुखा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 22 वर्ष बताया। उसके दाहिने हांथ में लिये झोले की नियमानुसार तलाशी ली गयी तो उसमें 16 शीशी विन्डिज मार्का प्रत्येक 200 MLदेशी शराब की है विन्डिज लाइम लिखा हुआ है। पकड़े गये व्यक्ति से शराब बेचने का अधिकार पत्र मांगा गया तो दिखाने से कासिर रहा। पकड़े गये व्यक्ति का यह कार्य धारा 60 Ex Act के अपराध का बोध कराकर समय करीब 16.20 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

नीरज कुमार पुत्र लालचन्द्र ग्राम जमुखा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ 

विवरण बरामदगी : 

एक झोले में 16 शीशी देशी नाजायज शराब बरामद

पंजीकृत अभियोग

मु.अ.स.28/21 धारा 60 EX ACT थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. SI अतीक अहमद 
2. का.अतुल शुक्ला थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़

नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 40 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।


और नया पुराने