Breaking News

प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण,180 करोड़ की लागत से महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्यां का शिलान्यास।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 20 मार्च-- प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पर्यटन स्थलों के सतत् विकास हेतु मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजनान्तर्गत रू0 180 करोड़ की लागत से महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्यां का शिलान्यास गोरखपुर से मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आनलाइन माध्यम से किया गया। 
उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण टीवी/एलईडी के माध्यम से विधानसभा सदर के विकास खण्ड पल्हनी, विधानसभा मुबारकपुर के विकास खण्ड सठियांव, विधानसभा अतरौलिया के विकास खण्ड अतरौलिया, विधानसभा मेंहनगर के विकास खण्ड मेंहनगर, विधानसभा लालगंज के विकास खण्ड लालगंज, विधानसभा सगड़ी के विकास खण्ड अजमतगढ़, विधानसभा फूलपुर-पवई के विकास खण्ड फूलपुर, विधानसभा दीदारगंज के विकास खण्ड मार्टीनगंज, विधानसभा निजामाबाद के विकास खण्ड मिर्जापुर एवं विधानसभा गोपालपुर के विकास खण्ड बिलरियागंज परिसर में किया गया।
इसी क्रम में मा0 मुख्यमंत्री द्वारा आनलाइन माध्यम से मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रू0 49.57 लाख की लागत से विधानसभा गोपालपुर में विकास खण्ड महराजगंज, ग्राम सभा शिवपुरी (देवारा) में स्थित बुढ़उ बाबा स्थल, रू0 49.62 लाख की लागत से विधानसभा फूलपुर पवई में ग्राम मुस्तफाबाद पाण्डेयपुरा, ब्लाक पवई स्थित अम्बारी बाबा राधा-कृष्ण मंदिर, रू0 49.23 लाख की लागत से विधानसभा सगड़ी में ग्राम बहौली स्थित प्राचीन शिव मंदिर (बाबा पातालनाथ), रू0 48.99 लाख की लागत से विधानसभा आजमगढ़ के ग्राम टाड़ी, ब्लाक जहानागंज स्थिता परम ज्योति मॉ स्थल, रू0 49.28 लाख की लागत से विधानसभा निजामाबाद में स्थित गुरूद्वारा स्थल, रू0 49.83 लाख की लागत से विधानसभा दीदारगंज में ग्राम लसड़ाखूर्द विकास खण्ड मार्टीनगंज, तहसील मार्टीनगंज में स्थित शिव मंदिर स्थल, रू0 46.14 लाख की लागत से विधानसभा लालगंज के ब्लाक पल्हना ग्राम लहुआखूर्द स्थित पल्मेश्वरी धाम स्थल, रू0 49.07 लाख की लागत से विधानसभा मेंहनगर में विकास खण्ड मेंहनगर ग्राम गौरा स्थत महामण्डलेश्वर शिव स्थल एवं रू0 49.48 लाख की लागत से विधानसभा अतरौलिया में विकास खण्ड अतरौलिया, ग्राम मकराहा स्थित तप्सी बाबा आश्रय स्थल का सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास का शिलान्यास किया गया। इस प्रकार कुल रू0 441.21 लाख के सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित विधानसभा स्तरीय विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। 
इसी के साथ ही मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा कन्या सुमंगला योजना, शौचालय, पेंशन आदि योजनान्तर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
साथ ही सूचना विभाग में पंजीकृत कलाकारों द्वारा उक्त विकास खण्डों में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को नाटक एवं लोकगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। 
इस अवसर पर मा0 जन प्रतिनिधिगण एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी तथा संबंधित खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। 

और नया पुराने