Breaking News

प्रसिद्ध पाताल नाथ मंदिर का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शिलान्यास।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

अजमतगढ़ ब्लाक पर आयोजित किया गया कार्यक्रम।

सरकारी कार्यक्रम के बाद भी खण्ड विकास अधिकारी नदारत भाजपाई भड़के।

आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लाक परिसर के सभागार में शनिवार को बीजेपी सरकार को चार साल पूरा होने पर विकास कार्यो की योजनाओं को प्रचारित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्यमंत्री के भाषणों को सुनने के लिए दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। पर ब्लाक पर खण्ड विकास अधिकारी की नामौजूदगी से भाजपाई भड़क गए।

वही सभागर में जहाँ एक बड़ी एलसीडी टीवी की जगह एक लैपटॉप लगाकर मुख्यमंत्री के वर्चुअल भाषड़ सुने गए। मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध पाताल नाथ मंदिर ब्रह्ममौली ध्यान रामगढ़ को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए 50 लाख रुपये से सुंदरीकरण का मुख्यमंत्री ने वर्चुवल शिलान्यास किया, तो वही भाजपा नेता अरविंद जायसवाल ने सरकार की पुस्तक का विमोचन किया।
किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह पटेल ने कहा कि- पूर्व की सरकारों में सड़को को गड्ढा छोड़ गई थी अब बीजेपी की सरकार में सड़के चमक रही है।
आजमगढ़ में परिवर्तन हो गया है पूर्वांचल एक्सप्रेस वे हवाई अड्डा विश्वविद्यालय यह आजमगढ़ की पहचान बनने जा रहा है। वही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से देश का युवा तब का देश की अन्य राजधानियों से जुड़ जाएगा और विकास की ओर अग्रसर होगा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे किनारे बनने वाले कॉरिडोर से रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा तो जनपद के युवा आत्मनिर्भर बनेगा उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना के बाद भी बेहतरीन कार्य किया है और अपराधी पानी मांग रहे है।


ब्लाक परिसर में समस्त विभागों की प्रदर्शनी लगनी चाहिए थी, जो नही की गई। ऊपर से खण्ड विकास अधिकारी तो नदारत रहे। और मुख्यमंत्री के भाषणों को सुनने के लिए एलसीडी टीवी की जगह एक लैपटॉप रख देना गैर जिम्मेदाराना रवैया रहा।
इस दौरान अरविंद जायसवाल, घनश्याम सिंह पटेल,जेपी पाण्डेय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, विजय कुमार पटेल, तारकेश्वर ओझा, राजू, रामअशीष सिंह एडियो पंचायत, संजय कुमार गुप्त ऑडियो आईएसवी आदि रहे।

और नया पुराने