Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 25 हजार रूपये का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- कप्तानगंज

आज़मगढ़: गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ पर मु0अ0सं0- 94/2020 धारा 392/411/120बी/34 भादवि व मु0अ0सं0-144/2020 धारा 307 भादवि पंजीकृत है जिसमें उक्त अभियुक्त वांछित चल रहा था । अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु अभियुक्त के उपर पूर्व से 25,000 रूपया  का ईनाम घोषित किया गया था । 
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजगमढ श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 22.03.2021 को प्र0नि0 कप्तानगंज श्री देवानन्द मय हमराहियान के मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुचकर मोटर साइकिल से जाते हुए व्यक्ति को रोका गया तो पुलिस वालों को देखकर वाहन से कूदकर भागते समय पीछे मुड़कर पुलिस पार्टी पर निशाना बनाकर फायर कर दिया । पुलिस द्वारा प्रशिक्षित तरिके से अपना बचाव करते हुए भागते हुए अभियुक्त राजेन्द्र निषाद पुत्र रामअवध निषाद ग्राम खिरिडिहा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को दौड़ाकर आवश्यक बल प्रयोग कर बहदग्राम खिरिडीहा से समय 06.45 बजे गिरफ्तार किया गया । मौके पर तलाशी से अभियुक्त के पास से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर एवं एक अदद जिन्दा,एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः 1. मु0अ0सं0 37/21 धारा 307 भादवि 2. मु0अ0सं0 38/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त

राजेन्द्र निषाद पुत्र रामअवध निषाद ग्राम खिरिडिहा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 37/21 धारा 307 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 38/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।

अपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0- 94/2020 धारा 392/411/120बी/34 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ ।
 2.  मु0अ0सं0-144/2020 धारा 307 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ । 

बरामदगी

एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर एवं एक अदद जिन्दा,एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक देवाननद थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।
2. उ0नि0 रमेश कुमार पटेल थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।
3. हे0कां0 अवधेश सिंह थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।
4. हे0का0 रामअशीष राय थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।
5. हे0कां0 परमात्मा नन्द थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।
6. कां0 मुकुन्द लाल मिश्र थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।
7. कां0 विशाल कुमार जायसवाल थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।
8. कां0 प्रभात सिंह थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।
9 का0 भाष्कर मिश्रा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।

नोटः- पुलिस अधीक्षक आजमगढ द्वारा पूर्व में ही अभियुक्त के उपर 25 हजार का ईनाम घोषित है ।

और नया पुराने