आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
मुस्लिम धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाने पर दर्जनों युवाओं ने पुतला फूंक कर विरोध जताया।
जिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर विधिक कार्यवाही करने की मांग की।
आजमगढ़: सगड़ी तहसील पर सोमवार को दोपहर 12:00 बजे लगभग पूर्व शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा मुस्लिम धार्मिक भावनाओं को भड़काने व कुरान के खिलाफ बार-बार गलत प्रचार करने एव इस्लाम धर्म के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गलत बयान बाजी को लेकर माहौल खराब करने को लेकर तहसील गेट पर पुतला फूंक कर विरोध जताया एवं उपजिलाधिकारी सगड़ी को संबोधित ज्ञापन सौप कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान युवाओं ने तहसील पर जमकर नारेबाजी की व पुतला फूंकते हुए वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी को फांसी देने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की और वसीम रिजवी का प्रतितात्मक पुतला फूंक कर विरोध जताया ।उसके उपरांत नारेबाजी करते हुए समस्त युवा वर्ग तहसील के अंदर घुसकर उप जिलाधिकारी कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की व प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसील पर कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था जिस वजह से उप जिलाधिकारी के कार्यालय में ज्ञापन को रिसीव कराया गया ।
युवाओं का आरोप था कि पूर्व शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन द्वारा मुस्लिम धर्म ग्रंथ कुरान और धार्मिक भावनाओं को वैमनस्यता फैलाने के लिए कुरान आयतो को हिंसा से जोड़कर आपत्तिजनक टिप्पणी बार-बार की जा रही है जो किसी भी दशा में ठीक नहीं है। ऐसे लोग किसी भी समाज का हित नहीं कर सकते बल्कि देश के युवाओं को आतंकवाद की तरफ ढकेलना चाह रहे हैं। ऐसे व्यक्ति को फांसी दी जानी चाहिए।

इस दौरान फुरकान अहमद खान ,आरिज खान मोहम्मद, आरिफ, यूनुस, युसूफ खान, नासिर, महफूज खान, मोहसिन, जहीर, रेहान खान आरिफ खुर्शीद आदि रहे।