Breaking News

उज्जवला गैस योजना के तहत सुखमदत्त नगर में केंद्र का उद्घाटन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के सुखमदत्त नगर में आज उज्जवला गैस योजना के तहत मां प्रतापी देवी गैस एजेंसी चुनुगपार से सम्बद्ध केंद्र का उद्घाटन सुखमदत्त नगर स्थित भारत परिषद के पूर्वांचल प्रभारी बेचू यादव के आवास पर सीएससी जिला प्रबंधक बृजेश सिंह व समाजसेवी प्रवीण सिंह ने फीता काटकर किया।


इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रवीण सिंह ने सबसे पहले बेचू यादव को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्होंने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और उन्होंने कहा कि-  गैस एजेंसी के माध्यम से जो सुविधा दी गई है व सराहनीय है।  इस क्षेत्र के लोगों को हमेशा सुविधा मिलती रहेगी, जिन लोगों को गैस लेने के लिए लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ता था उससे निजात मिलेगी और जब भी आप यहां से दूरदराज जीयनपुर अजमतगढ़ या अन्य जगहों पर जाकर गैस सिलेंडर ले रहे थे तब आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था आज इस क्षेत्र के लिए बेचू यादव ने जो सुविधा प्रदान की है उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है।  

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गैस की महत्ता भी बढ़ गई ऐसे में बेचू यादव ने इस क्षेत्र में गैस एजेंसी के माध्यम से लोगों को जो सुविधा देने का मन बनाया निश्चित रूप से यहां के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी साथ ही उन्होंने कहा कि उज्जवला का निशुल्क कनेक्शन का भी यहां काम हो सकता है जो कि 1 अप्रैल से चालू हो जाएगा। बेचू यादव द्वारा क्षेत्रीय जनता को सुविधा देने की यह दूरगामी सोच निश्चित रूप से आने वाले समय में हमेशा प्रासंगिक रहेगी।
वही विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएससी जिला प्रबंधक बृजेश सिंह ने उज्जवला गैस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि- इस केंद्र के खुल जाने से जहां लोगों को गैस लेने के लिए दूरदराज जाना पड़ता था वहीं अब आम जनमानस को एक बड़ी सुविधा मुहैया होगी साथ ही अब गैस कनेक्शन के लिए आपको दौड़ भाग नहीं करनी पड़ेगी और यहां आने के बाद आपको तत्काल सुविधा मिल जाएगी साथ ही गैस से संबंधित कोई भी समस्या हो तो उसका निराकरण तत्काल किया जाएगा।
इस दौरान बेचू यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि- मैं जीवन भर समाज सेवा के लिए ही समर्पित रहा हूं। हमारे इस पिछड़े क्षेत्र में गैस सिलेंडर की बहुत किल्लत रहती थी जिससे लोग परेशान रहते थे, मेरी यह सोच थी की इससे लोगों को छुटकारा मिले और आज हमने वह काम किया।
जिस से आम जनमानस को एक बड़ी सुविधा मिलेगी और लोगों के घरों तक गैस सिलेंडर पहुंच सकेगा।
इस दौरान मौके पर विजय बहादुर यादव, पूर्व मंत्री के पीआरओ रहे मुन्नू सिंह ,बालचंद साहनी, जुगल किशोर सिंह, कल्लू राम, सुनील राम, धर्मेंद्र राम, मोनू यादव, सुनील राजभर आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने