आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीणव क्षेत्राधिकारी सगड़ीके कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे थाना स्थानीय से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वाहन व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर बूथ भ्रमण करते हुए सरदहा बाजार में मौजूद था था कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि उक्त मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त हरिकेश यादव पुत्र मन्ता यादव सा0 आराजी आमानी थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ इस समय अपने घर पर आया है तथा घर पर मौजूद है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर विश्वास करके SHO मय हमराही व मुखबीर खास के सरदहां बाजार से रवाना होकर ग्राम आराजी आमानी पहुँचा तो देखा कि एक व्यक्ति दरवाजे के बाहर खड़ा है, मुखबीर खास कुछ दुर पहले ही उक्त व्यक्ति की ओर इशारा कर के हट बढ़ गया कि हम पुलिस वाले एक बारगी दबिश देकर उस व्यक्ति को पकड़ लिये व उससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम हरिकेश यादव पुत्र मन्ता यादव सा0 आराजी आमानी थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ बताया बाद बताने अपराध सम्बन्धित धारा 354, 354क, 354 ख , 506, 376 IPC में अभियुक्त उपरोक्त को समय करीब 09.50 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया । दौराने गिरफ्तारी माननीय मानवाधिकार आयोग व सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया है अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त की पत्नी परमिला देवी को मौके पर ही दिया गया ।
पूछताछ का विवरण-अभियुक्त हरिकेश यादव पुत्र मन्ता यादव सा0 आराजी आमानी थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ जुर्म स्वीकार करते हुए अपना सफाई अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय में देना बता रहा है ।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 43/21 धारा 354, 354क, 354 ख ,506, 376, 323, 504 IPC
गिरफ्तार अभियुक्त-हरिकेश यादव पुत्र मन्ता यादव सा0 आराजी आमानी थाना महाराजगंज, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- SHO गजानन्द चौबे मय हमराह का0 नीतिश मल्ल, रि0का0 रविकान्त, थाना महाराजगंज, जनपद आजमगढ़
2- महिला आरक्षी मधुबाला यादव व महिला आरक्षी खुशबू सिंह थाना महाराजगंज, जनपद आजमगढ़
