आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: हरैया ब्लाक के ग्राम पंचायत जमुवारी रौनापार में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शंकर यादव ने फीता काटकर किया। ग्राउंड पर पहुंचे श्री यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया ,खिलाड़ियों ने उन्हें माला पहनाकर उनका ग्राउंड पर स्वागत किया।
सपा नेता शंकर यादव ने कहा कि खेल से व्यक्ति का मानसिक शारीरिक विकास तो होता ही है साथ ही साथ उसका सामाजिक विकास भी होता है ।हर जात धर्म के लोग एक होकर एक टीम के रूप में खेलते हैं। खेल को लोगों को सौहार्द पूर्वक खेलना चाहिए। खिलाड़ियों को मेहनत से और निष्ठा पूर्वक खेल को खेलना चाहिए। वहीं पर जिला पंचायत आराजी देवारा करखिया से महा प्रधानी का चुनाव लड़ रहे पत्रकार विजय प्रताप यादव ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में खेलने वाले खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है कमी है तो सिर्फ संसाधनों की। ग्रामीण अंचलों से खेले हुए खिलाड़ी ही अच्छा खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रदेश व देश का रोशन का नाम रोशन करते हैं। खेल के प्रति अभिभावक तथा सरकार को बढ़ावा देना चाहिए। खिलाड़ी मेहनत और लगन से खेल को खेलें और प्रदेश तथा अपने देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर अमीर चंद यादव ,भूतपूर्व सैनिक त्रिलोकी यादव, अंगद यादव सहित ग्रामीण व खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक आशीष मौर्य व सूरज कुमार ने आए हुए लोगों का स्वागत व अभिनंदन किया।