Breaking News

महराजगंज: 60 ली0 अबैध देशी कच्ची व शराब बनाने के उपकरण के साथ 03 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- महराजगंज

आज़मगढ़: वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 24.03.21 को SHO प्र0नि0 गजानन्द चौबे मय हमराह के थाने से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, सदिग्ध वाहन व अवैध शराब रोकथाम के दृष्टिगत क्षेत्र में मामूर होकर सहदेवगंज बाजार बन्धा पर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की ग्राम देवारा जदीद नेता नगरी में कुछ लोग अवैध तरीके से अपमिश्रित कच्ची शराब भट्टी पर निर्माण करते है व मोटर सायकिलों से ले जाकर आस पास के गाँवो में बेचते है । इस सूचना पर क्षेत्र में पूर्व से रवाना उ0नि0  हौंसिला प्रसाद सिंह , उ0नि0  योगेन्द्र प्रसाद के मय हमराहियान के सहदेवगंज पहुचने के लिए कहा कि थोड़ी देर में उपरोक्त उ0नि गण मय हमराही उपस्थित आकर मिले ।
पुलिस टीम ने रणनीति बनाते हुए मय मुखबिर खास के सहदेवगंज से प्रस्थान कर ग्राम देवारा जदीद नेता नगरी पहुँचे की गाँव में स्थित एक फूस की मण्डई से धुँआ निकलता दिखाई दिया व उससे दक्षिण – पश्चिम एक और मण्डई से धुंआ निकलता दिखाई दिया । उपरोक्त मण्डई की ओर इशारा कर मुखबिर मौके से हट बढ गया । कि पुलिस टीम अपने वाहन को छोड़कर नीचे उतरकर दबे पाव धुंआ निकलते मण्डई के पास पहुँचे तो देखे कि मण्डई में  02 भट्टीया व दक्षिण पश्चिम मण्डई में 01 भट्टीया सुलग रही है जिसके ऊपर टीन के कनस्तर व उसके उपर पतीला रखा हुआ है । कनस्तर से प्लास्टिक पाइप निकलकर गैलनो से जुड़ी है । जैसे ही पुलिस टीम आगे बढ़ी कि भट्टी के पास बैठी औरत चिल्लाई की भागो पुलिस आ गयी कि दोनो मण्डई से निकलकर कुछ व्यक्ति भागने लगे कि पुलिस टीम ने टीम बनाकर पीछा किया कि 10 से 15 कदम पर भाग रहे दो व्यक्तियो को तक भट्टी के पास बैठी महिला को म0का0 सपना व म0का0 प्रार्थना तिवारी द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया । शेष भाग रहे व्यक्तियो को उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद व HC रमेश कुमार व का0 नितीश मल्ल ने पीछा किया लेकिन खेत व भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर भागने मे सफल रहे। पकडे गये व्यक्तियो/महिला से नाम पता पूछने पर अपना नाम क्रमशः 1. महेश निषाद S/O  रामधनी निषाद R/O देवारा जदीद नेता नगरी  PS महराजगंज जनपद आजमगढ, 2. दशरथ निषाद S/O वंगल निषाद R/O महाजी देवारा (जमुनिहवा) PS महराजगंज जनपद आजमगढ़ व महिला ने अपना नाम 3. कंचन निषाद W/O महेश निषाद R/O देवारा जदीद PS महराजगंज जनपद आजमगढ़ बतायी और बताये कि हम लोग साथ मिलकर यही पर भट्टीयो से गुड व महुआ  से कच्ची शराब तैयार करते है । शराब की तीव्रता बढ़ाने के लिए यूरिया व फिटकिरी मिला देते है तथा निर्मित शराब को पिपिया मे भर कर मोटर सायकिलो पर लाद कर आस पास के गावो में बेच देते है साहब यही हम लोगो का रोजगार है । उपरोक्त व्यक्तियो को हिरासत में लेकर जल रही भठ्ठियो के पास पहुँचा गया तो कनस्तरो व बाल्टीयो में लहन भर कर रखा गया था पूछने पर पकड़े गये व्यक्तियो ने बताया कि साहब पिपिया में टपक रहा पदार्थ कच्ची शराब है । जिसमें तेज नशा होने के लिए पहले से ही कनस्तर में यूरिया व फिटकरी मिला दिया गया है । मण्डई के अन्दर करीब 20-20-20 ली0 के तीन पिपिया प्लास्टिक की रखी थी जिनका ढक्कन खोलकर सूंघा गया तो शराब जैसी तीव्र गंध का आभास हुआ । जिसके बारे में हिरासत में लिए गये व्यक्तियो द्वारा बताया गया कि यह तेज नशे वाली शराब है इसमें फिटकरी व यूरिया मिलाया गया है मण्डई के अन्दर में ही एक पन्नी में 250 ग्राम यूरिया व 500 ग्राम फिटकरी चूर्ण बरामद हुआ जिसके बारें में पकड़े गये व्यक्तियो ने बताया कि शराब में नशा बढ़ाने के लिए इसे मिलाते है मण्डई के दक्षिण तरफ देखा गया तो पाया गया कि काफी गढ्ढे बने है जिसमे प्लास्टिक की बड़ी बड़ी पन्नियो में गुड व पानी मिलाकर रखा हुआ था जिसके बारे में बताये की इसी गढ़्ढे मे गुड के सिरे के महुआ के साथ सडाकर उबालकर यूरिया फिटकिरी मिलाकर अवैध शराब तैयार करते है । मण्डई के बाहर 03 अदद मोटर सायकिल UP50AU0318, UP50BP4164, UP50Q9257 खडी मिली । जिनके बारें में पकड़े गये व्यक्ति व महिला बता रही है कि इन्ही मोटर सायकिलो पर लाद कर हम और हमारे साथी शराब की आस- पास के गावो में बेचते है मो0 सायकिल व शराब बनाने के कागजात तलब करने पर दिखाने से कासिर रहे । पकड़े गये व्यक्तियो को कारण गिरफ्तारी व धारा 272, 273 IPC व 60, 60(2) आबकारी अधिनियम का अपराध बताकर समय करीब 07.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । बरामद मो0 सायकिलों को अन्तर्गत धारा MV ACT 207 में सीज किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 95/21 धारा 272, 273 IPC व 60 व 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. महेश निषाद S/O  रामधनी निषाद R/O देवारा जदीद नेता नगरी  PS महराजगंज जनपद आजमगढ 
2. दशरथ निषाद S/O वंगल निषाद R/O महाजी देवारा (जमुनिहवा) PS महराजगंज जनपद आजमगढ़, 
3. कंचन निषाद W/O महेश निषाद R/O देवारा जदीद PS महराजगंज जनपद आजमगढ़

बरामदगी-

60 ली0 अबैध देशी कच्ची अपमिश्रित शराब ( क्रमशः 20, 20, 20 ली0 ) करीब 250 ग्राम यूरिया 500 ग्राम फिटकिरी व शराब  बनाने का उपकरण टीन के 03 कनस्तर प्लास्टिक की नली लगी हुई व 03 कनस्तर टीन के पतीला छोटे बड़े 05 अदद व प्लास्टिक बाल्टी 02 अदद व स्टील बाल्टी 02 मग प्लास्टिक 01, चिमटा - 01, लकड़ी करीब 20 Kg व 03 अदद मो0सा0

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0 95/21 धारा 272, 273 IPC व 60 व 60(2) आबकारी अधिनियम

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

SHO प्र0नि0 गजानन्द चौबे मय हमराह का0 सुनिल सरोज, का0 अभिषेक राय, म0का0 सपना व म0का0 प्रार्थना तिवारी,Si  हौंसिला प्रसाद सिंह , Si  योगेन्द्र प्रसाद, HC रमेश कुमार, का0 राकेश यादव, का0 रविन्द्र यादव, का0 रामसरण, का0 अरविन्द यादव, का0 नितिश मल्ल

और नया पुराने