आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- गम्भीरपुर
आजमगढ़: मु0अ0सं0 10/21 धारा 147, 148, 149, 352, 302, 34 ,120B भादवि व 7 CLA ACT व 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्तगण कृष्णा राय व कौशल किशोर राय पुत्रगण गुरू प्रसाद राय उर्फ बेचू राय निवासीगण ग्राम अमौड़ा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ जिनके गिरफ्तारी हेतु उनके सगे सम्बन्धियो के यहाँ लगातार दबिश दी जा रही है ।लेकिन इसके बावजूद यह जानते हुए कि कृष्णा राय उपरोक्त थाना गम्भीरपुर के हत्या के मुकदमे में वाँछित व पुरस्कार घोषित अपराधी है और पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए बादस्तुर फरार चल रहा है फिर भी इन्द्रकला राय पत्नी देवलाश राय व रोहित राय पुत्र देवलाश राय निवासी अहिरौली थाना बरदह आजमगढ़ वाँछित अभियुक्तगण कृष्णा राय व कौशल किशोर राय को अपने घर में प्रश्रय दे रहे है तथा छिपाने का कार्य कर रहे है तथा पुलिस के आने की भनक लगते ही उनको भगाने में पूर्णतया सहयोग कर रहे है । उपरोक्त प्रश्रय दाताओं को पूछताछ के दौरान भली भाँति घटना क्रम में पूर्णतया संज्ञानित कराया जा चुका है । फिर भी प्रश्रय देने तथा भगाने का कार्य कर रहे है । उपरोक्त शरणदाताओं का यह कार्य धारा 216 भादवि के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है अतः उपरोक्त शरणदाताओ के विरुद्ध मु0अ0सं0 56/2021 धारा 216 भादवि पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित /वारण्टी की गिरफ्तारी तथा सदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में प्र0नि0 ज्ञानू प्रिया मय हमराह थाना हाजा से प्रस्थान कर क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 56/2021 धारा 216 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण इन्द्रकला राय पत्नी देवलाश राय व रोहित राय पुत्र देवलाश राय निवासी अहिरौली थाना बरदह आजमगढ़ के ग्राम अहिरौली घर पर दबिश दिया गया । अभियुक्तगण मौजूद मिले। जिनकों समय करीब 08.10 बजे अपराध का बोध कराते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 56/2021 धारा 216 भादवि थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. इन्द्रकला राय पत्नी देवलाश राय
2. रोहित राय पुत्र देवलाश राय निवासी अहिरौली थाना बरदह आजमगढ़।
बरामदगी
एक अदद मोबाइल
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्र.नि.ज्ञानू प्रिया,का.संतोष मिश्रा,का.बैजनाथ सरोज ,म.का. रत्नावली कुशवाहा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 21 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।
