Breaking News

खाद्य विभाग की टीम द्वारा कुल 68 नमूने संग्रहित कर जॉच हेतु विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किये गये।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 23 मार्च-- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आगामी होली पर्व एवं कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत जनपद में खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा नियमित निरीक्षण एवं प्रवर्तन की कार्यवाही किया जा रहा है। 

अभिहीत अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, डॉ0 दीनानाथ यादव ने बताया कि खाद्य विभाग की दो टीमें गठित की गयी हैं, जिनके द्वारा इस माह में विशेष अभियान चलाकर जनपद के विभिन्न स्थानों से आज तक दूध के 12, खोया के 05, पनीर के 04, खाद्य तेल के 06, मिठाईयों के 11 के साथा बेकरी उत्पादों, चायपत्ती, नमक, नमकीन, चिप्स इत्यादि के कुल 68 नमूने संग्रहित कर जॉच हेतु विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किये गये हैं। इसी के साथ ही साथ संदिग्ध 22 टिन खाद्य तेल जिसका मूल्य 39800 रू0, को सीज किया गया एवं 52 किग्रा खोया जिसका मूल्य 15600 रू0, को नष्ट कराया गया। यह कार्यवाही जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सतत् जारी रहेगी।
उक्त खाद्य एवं पेय पदार्थों की जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के सुसंगत प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। 
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, अंकित सिंह, देवेश मिश्र, रामबुझावन चौहान, राकेश शुक्ला शामिल रहे। 

और नया पुराने