Breaking News

नगर पंचायत जीयनपुर के रिक्त वार्ड संख्या-8 आजाद नगर के उप निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 31 मार्च-- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) राजेश कुमार ने बताया है कि नगरीय निकायों के रिक्तों पदों पर उप निर्वाचन के दौरान शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के निर्देश दिये गये है। उक्त के क्रम में जनपद के नगर पंचायत जीयनपुर के रिक्त वार्ड संख्या-8 आजाद नगर के उप निर्वाचन को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु तहसीलदार सगड़ी बृजेन्द्र उपाध्याय (मो0 नं0-9454417939) को स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है तथा उन्होने आदेशित किया है कि वे नामांकन से लेकर मतदान एवं मतगणना की तिथियों में उपस्थित रहकर निर्वाचन को निर्विघ्न रूप से सम्पन्न करायेंगे।

और नया पुराने