Breaking News

होली मिलन समारोह के बहाने आज़मगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले एमएलसी अरविंद शर्मा ।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात।

मण्डलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण सीएमओ और सीएमएस के साथ की बैठक।

आरोग्य योजना के तहत मरीजों की सुविधा पर जोर,अस्पताल को उच्च गुणवत्ता का बनाने का वादा, समस्याओं पर शासन से करेंगे वार्ता।

 आजमगढ़: जिले के भाजपा कार्यालय पर बुधवार को अपने कार्यकर्ताओं को होली की बधाई देने पहुंचे एमएलसी अरविंद शर्मा ने भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को होली की बधाई दी। वही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ता  अपने-अपने विधानसभा को मजबूत बनाये। वही होली की बधाई देने के बाद एमएलसी अरविंद शर्मा ने सदर मंडलीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया, साथ ही सीएमओ और सीएमएस के साथ की बैठक कर आरोग्य योजना के तहत मरीजों की सुविधा पर जोर दिया , वही अस्पताल को उच्च गुणवत्ता का बनाने का वादा किया और कहा कि जिले की किसी भी समस्याओं के लिए सीधा शासन से वार्ता करेंगे।
बता दे कि मीडिया को संबोधित करते हुए एमएलसी अरविंद शर्मा ने कहा कि एक-दो सप्ताह से मेरी इच्छा थी आजमगढ़ मुलाकात देने की एक बार आया तो जल्दी जल्दी जल्दी में चला गया, कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात भी नही हो पाई थी।
आज मैं होली मिलन कार्यक्रम मे पार्टी कार्यालय पर आया अपने कार्यकर्ताओं के साथ अध्यक्ष जी व  भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मेरा मिलना हुआ, सबसे मिलकर बहुत अच्छा लगा ,  साथ ही मैंने पहले सोच रखा था की आजमगढ़ के मंडलीय जिला अस्पताल कि मैं मुलाकात करूंगा, साथ ही यहाँ के  सीएमओ साहब से मैं लगभग 1 महीने से संपर्क में हूं। उन्होंने कहा कि  यहां की स्वास्थ सेवाओं को बेहतर बनाना है। मऊ में थोड़ा काम किया गया है साथ ही साथ आजमगढ़ के इस अस्पताल में भी मेरी काम करने की इच्छा थी।  अपने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी मैंने इस विषय में चर्चा की है, इस अस्पताल की आवश्यकताएं क्या है इस अस्पताल को लेकर मांग क्या है उन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हमने चर्चा की है। कुछ चीजों का त्वरित निराकरण में किया गया है कुछ चीजें हमें शासन के साथ भी चर्चा करनी पड़ेगी।

और नया पुराने