Breaking News

आग की लपटों में जले किसानों के अरमान,5 बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ इसरापार के सिवान सदोली में शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी के चलते दर्जनों किसानों का लगभग 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई । गेहूं की खेत में आग लगने की खबर पर आसपास गांव के किसान जुट गए और घंटों कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया । ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन आग बुझने तक फायर ब्रिगेड को लोग मौके पर नहीं पहुंच सके।

 जीयनपुर कोतवाली के रामगढ़ इसरापार के सिवान सदौली से 11000 बोल्ट का हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है ।
गुरुवार को दिन में लगभग 10:00 बजे बिजली के तार आपस में टकराए तो चिंगारी निकलने लगी, जो बृजेश सिंह के खेत में जा गिरी। उसके बाद लगभग पक कर तैयार गेहूं की फसल धू-धू कर जलने लगी। देखते ही देखते चिंगारी शोला का रूप धारण कर लगभग 11 बीघे खड़ी फसल चंद मिनटों में ही लील लिया ।
मौके पर जुटे किसान लाख बचाने की कोशिश करते रहे लेकिन 11 बीघा खेत की फसल बचाने में असफल रहे। आग बुझाने में गांव के लगभग 4 लोग झुलस कर घायल हो गए। जिसमें विजय सरोज पुत्र निंहक सरोज को काफी छोटे भी लग गई ।
इस अग्निकांड में रामगढ़ इसरापर के बृजेश सिंह पुत्र छबीले सिंह डेढ़ बीघा, पवारी सिंह पुत्र मुक्ति सिंह 6 विस्वा, कैलाश सिंह पुत्र दीपक सिंह 9बिस्वा विजई और गौरव निवासी सरहा सागर थाना रौनापार एक बीघा, जय विजय पुत्र रघुनाथ 15 बिस्वा, नीरज पुत्र शंकर 9 बिस्वा, धर्मदेव पुत्र रामचंद्र 5 विश्वा, राम सिंगार पुत्र श्री राम सिंह 10 बिस्वा, कृष्ण प्रभाकर सिंह 5 विश्वा, वीरभद्र पुत्र गंगा की 3 बिस्वा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दिया लेकिन आग बुझने तक भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं आ सकी। किसानों ने तहसीलदार को सूचना दी लेकिन अभी तक मौके पर राजस्व विभाग का कोई भी नहीं पहुंचा।

और नया पुराने