आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-रानी की सराय।
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री सुधीर कुमार सिंह द्वारा अवैध गांजा व शराब की तस्करी करने वालो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रमं मे दिये गयेनिर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक श्री दिलीप कुमार सिंह थाना रानी की सराय आजमगढ़ के कुशल निर्देशन व कुशल नेतृत्व में उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराहीयान थाना रानी की सराय आजमगढ देखभाल क्षेत्र चेकिग संदिग्ध वाहन हेतु क्षेत्र गस्त ग्राम कोटिला तिराहे पर मौजूद थे कि ईगल मोबाईल मे लगे का0 अमित वर्मा का0 राकेश कुमार आये पुलिस वाले आपस मे अपराध एवं अपराधियो के बारे मे बात कर रहे थे कि जरिए मुखबिर खास सूचना दिया कि एक व्यक्ति कोटिला नहर पर आंवक जाने वाले मार्ग के पुलिया के पास खड़ा है जो किसी का इन्तजार कर रहा है यदि जल्दी किया जाए तो अपने साथ लिए झोले मे नजायज गाजा केसाथ पकडा जा सकता है ।इस मुखबिरी सुचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराही गण के साथ मुखवीर मय हमराही गण के साथ कोटिला नहर आवक जाने वाले मार्ग पर पहुच कर कुछ दुर पहले मुखवीर खास रुक गये और पुलिया के पास खडा व्यक्ति की इशारा करके बताया कि वह जो व्यक्ति एक झोला लिए खडा है वह वही व्यक्ति है जो गाजा लिया है और मुखबीर वापस चला गया । कि उ0नि0 व मय हमराही गण के प्रशिक्षणाधीन तरीके से एक वारगी दविश देकर घेर कर उस व्यक्ति को वही पर मय झोला के रोक लिया गया और उससे कहा गया कि आप के पास नशीला पदार्थ होने की हमारे पास सूचना है अतः आप को अपनी गिरफ्तारी किसी राजपत्रित अधिकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष देने का कानूनी अधिकार है और आप को वहाँ ले चलते है आप अपनी तलाशी उनको वहाँ देना है इस पर उस व्यक्ति ने कहा कि मेरे पास झोले गांजा है और आप ने पकड़ भी लिया है तो मै अपनी तलाशी देने कही नही जाना चाहता हुँ मुझे आप पर पुरा भरोसा है आप ही तलाशी ले लिजिए इतना कहने पर सहमति पत्र बनाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस में लिया गया।
पूछताछ विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तसे नाजायज गांजा रखने के सम्बन्ध में पूछा गया तो बताये कि साहब हम यह तस्करी पैसे के लिये करते हैं जिससे अपना जीवकोपार्जन करते हैं। अपना जुर्म कबूल कर रहा है।
पंजीकृत अभियोग–मु0अ0सं0- 16/21 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0एक्टथाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-अब्दुल्ला पुत्र अब्बुल खैर निवासी ग्राम आंवक थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
बरामदगी- 01 किग्रा0 400 ग्राम नाजायज गांजा बरामद होना
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 श्री संजय कुमार सिंह थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
2. का0 अमित वर्मा थाना रानी की सराय जनपदआजमगढ़
3.का0 राकेश कुमार थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़