Breaking News

एडीजी वाराणसी द्वारा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ का किया गया वार्षिक निरीक्षण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनांक 20.03.2021 को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी बृजभूषण द्वारा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ का वार्षिक निरीक्षण किया गया जिसमें एडीजी महोदय द्वारा थाने पर सलामी ली गई।
सलामी उपरान्त महोदय द्वारा मालखाना, शस्त्रागार, कार्यालय के समस्त रजिस्टर, बैरक, मैस व थाना परिसर की साफ सफाई का निरीक्षण किया गया तथा थाने में तैनात पुलिसकमियों से असलहा टेस्ट करवाया गया तथा थाने पर तैनात पुलिसकमियों की समस्याओं को महोदय द्वारा सुना गया।
निरीक्षण उपरान्त महोदय द्वारा थाना स्थानीय के सम्भ्रान्त लोगों के साथ अगामी चुनाव के सम्बन्ध में बैठक की गई।
इस मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुभाष चंद्र दुबे, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल व समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारी निरीक्षक सिधारी मौजूद रहै।

और नया पुराने