आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़: प्रार्थिनी ममता देवी पत्नी विजय प्रकाश ग्राम- देवारा कदीम (नहरुमपुर) थाना- कोत0 महाराजगंज तह0- सगड़ी, जिला- आजमगढ़ की मूल निवासी है । प्रार्थीनी की लड़की सलोनी पुत्री विजय प्रकाश शर्मा उम्र 17 वर्ष कल दिनांक 19.01.021 को शाम लगभग 4 बजे घर से महराजगंज कपड़ा खरीदने आई थी वापस घर नहीं पहुंची, तो प्रार्थिनी व परिवार वाले तभी से खोज बीन कर पता लगा रहे हैं लेकिन कुछ पता नहीं चला ।
दिनांक-27.02.2021 को प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में उ0नि0 मय हमराह आरक्षी कलामुद्दीन अंसारी व महिला आरक्षी सपना के साथ वादिनी मुकदमा व उसके पति द्वारा बताये गये पीड़िता की तलाश व आरोपी की तलाश में दिनांक 27.02.21 को थाना हाजा से प्रस्थान कर जनपद सुपौल बिहार अन्तर्गत थाना कुनौली ओपी डगमारा आया, तथा वास्ते पीड़िता सलोनी शर्मा की बरामदगी व आरोपी धर्मेन्द्र कुमार उर्फ धीरेन्द्र कुमार मण्डल की गिरफ्तारी में सहयोग करने हेतु एक लिखित प्रा0 पत्र पुलिस पदाधिकारी को दिया गया, जिस पर पुलिस पदाधिकारी डगमारा अमरेन्द्र कुमार मय फोर्स को साथ लेकर पीड़िता सलोनी की बरामदगी हेतु धर्मेन्द्र कुमार मंडल उर्फ धीरेन्द्र कुमार मण्डल पुत्र शंकर मंडल सा0 राजपुर पोस्ट डगमारा वार्ड नं0 01 के घर पर आया, जहां पर पीड़िता सलोनी शर्मा उक्त आरोपी धर्मेन्द्र कुमार मंडल उर्फ धीरेन्द्र कुमार मण्डल के घर पर उसके साथ मौजूद मिली । पीड़िता सलोनी शर्मा उपरोक्त को महिला आरक्षी सपना के सहयोग से हिरासत में लिया गया तथा आरोपी धर्मेन्द्र कुमार मंडल उर्फ धीरेन्द्र कुमार मण्डल उपरोक्त को उसके अपराध के बारे में अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस में मा0 मानवाधिकार आयोग व सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशो का पालन करते हुए दिनांक 27.02.21 को समय करीब 23.15 बजे लिया गया । आरोपी के गिरफ्तारी की सूचना मौके पर मौजूद उसके पिता शंकर मण्डल को दी गयी ।
पूछताछ का विवरण-अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार मंडल उर्फ धीरेन्द्र कुमार मण्डल पुत्र शंकर मंडल सा0 राजपुर पोस्ट डगमारा वार्ड नं0 01 थाना कुनौली जनपद सुपौल बिहारजूर्म स्वीकार करते हुए अपना सफाई अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय में देना बता रहा है।
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 17/21 धारा 363 IPC , थाना-महाराजगंज, आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- धर्मेन्द्र कुमार मंडल उर्फ धीरेन्द्र कुमार मण्डल पुत्र शंकर मंडल सा0 राजपुर पोस्ट डगमारा वार्ड नं0 01 थाना कुनौली जनपद सुपौल बिहार
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- SHO गजानन्द चौबे,उ0नि0 हौसिला सिंह, आरक्षी कलामुद्दीन अंसारी व महिला आरक्षी सपना