आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक समस्याओं से लेकर अपराधिक खबरों की कवरेज करने के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों से सरोकार रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार उमेश राय अब राजनीति में कदम रखते हुए जनपद के हरैया ब्लाक वार्ड संख्या 7 से जिला पंचायत की सीट से मैदान में उतर गए हैं।
वरिष्ठ पत्रकार उमेश राय लगभग 20 से 22 वर्षों के अपने पत्रकारिता की सेवा में अपनी लेखनी और कलम की धार का लोहा मनवा चुके हैं। अब राजनीति में उतर कर सीधे-सीधे जनता की सेवा करने का उन्होंने मन बनाया है, और इसी उद्देश्य को लेकर अब उन्होंने वर्तमान में हो रहे 2021 के जिला पंचायत चुनाव में उतर गए हैं।
इसी के साथ उन्होंने आम जनता से सैकड़ों समर्थकों के साथ जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है आज उन्होंने गढ़रूवा, अनंतपुर, करमणि, हासपुर, हरिया सहित दर्जनों ग्राम सभाओं में जाकर प्रचार प्रसार करते हुए अपने समर्थन में लोगों से मत मांगा।इस दौरान उमेश राय ने कहा कि- इस राजनीतिक युद्ध में उतरने का मेरा मुख्य उद्देश्य यही है कि मैं यह बताना चाहता हूं आम जनता से सरोकार के मुद्दे कैसे उठाए जाते हैं, और कैसे गांव व क्षेत्र का विकास किया जाता है और यह तभी संभव है जब मैं खुद सिस्टम का एक हिस्सा रहा हूं। इसलिए मैंने यह प्रयास किया है की आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए और गांव क्षेत्र के विकास के लिए एक नई दिशा का चयन करुं ताकि आने वाला भविष्य हमेशा उज्जवल हो।