आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना रानी की सराय
आज़मगढ़। दिनाकं 21.03.21 को समय 22.09 बजे वादिनी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ के द्वारा बताया गया कि दिनांक 19.03.21 को समय 08.00 बजे रात्रि को अभियुक्त सचिन कुमार पुत्र रविन्दर निवासी ग्राम कोईलारी खुर्द थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ ने मेरी लड़की उम्र करीब 16 वर्ष को कही बहला फुसलाकर कही भगा ले गया है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 26/2021 धारा 363/366/504 भादवि बनाम सचिन कुमार पुत्र रविन्दर निवासी ग्राम कोईलारी खुर्द थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया है जिसकी विवेचना व0उ0नि0 उदयराज यादव के द्वारा सम्पादित की जा रही थी ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित अपराध के रोकथाम के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व मे व0उ0नि0 उदयराज यादव मय हमराही फोर्स के साथ क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के बारे में बातचीत हो रही थी कि मुखबीर द्वारा सुचना मिली कि ग्राम कोईलारी खुर्द की अपह्यता उजाला व अभियुक्त सचिन कुमार पुत्र रविन्दर निवासी ग्राम कोईलारी खुर्द थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ दोनो कही जाने के फिराक में है जो चेकपोस्ट तिराहे के पास किसी वाहन का इन्तजार कर रहे है इस सुचना पर विश्वास करके त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल मौके पर पहुँच कर अभियुक्त सचिन कुमार पुत्र रविन्दर निवासी ग्राम कोईलारी खुर्द थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी का स्थान –चेकपोस्ट तिराहे के पास से समय 10.30 बजे दिनांक 23.03.21
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0 26/2021 धारा 363/366/504 भादवि थाना रानी की सराय आजमगढ।
गिरफ्तार अभियुक्त
सचिन कुमार पुत्र रविन्दर निवासी ग्राम कोईलारी खुर्द थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
बरामदगी
अपहृता को बरामद किया गया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
व0उ0नि0 उदयराज यादव, हे0का0 विनोद यादव, का0 आदर्श शाह व म0का0 पूजा पाण्डेय
नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 35 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।
