आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- बरदह
आज़मगढ़: आज दि0 23.03.2021 को उ0नि0 देवलाल यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व रात्रि गश्त रात्रि पिकेट चेकिग करते हुए तलाश वारण्टी हेतु ग्राम खर्राट पहुचे तथा वारण्टी ब्रम्हदेव राय पुत्र सत्य नरायन राय सा0 खर्राट थाना बरदह जनपद आजमगढ की गिरफ्तारी हेतु दविश दी गई तो एक व्यक्ति घर के सामने चारपाई पर चादर ओढे लेटा हुआ था पास जाकर उसको जगाया गया तथा उससे उसका नाम व पता पूछा गया तो उसने अपना नाम ब्रम्हदेव राय पुत्र सत्य नरायन राय सा0 खर्राट थाना बरदह जनपद आजमगढ बताया चूकि वारण्टी उपरोक्त के विरूद्ध न्यायालय प्रधान न्यायाधीश परिवारिक न्यायालय कोर्ट न0 3 आजमगढ रागिनी बनाम ब्रम्हदेव मे धारा 125 द0प्र0सं0 के तहत दिनांक 30.03.21 तक गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश प्राप्त है अत: माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन मे वारण्टी उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 06.15 बजे गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस मे लिया गया तथा अभि0 वारण्टी उपरोक्त पेश करने हेतु संबंधित माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
