Breaking News

बरदह:600 ग्राम नाजायज गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-बरदह

आज़मगढ़: आज दिनांक 23.03.2021 को SI संजय सिंह मय हमराह के देखभाल क्षेत्र रोकथाम जूर्म जरायम पेण्डिग विवेचना तलाश वांछित/संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करते हुए भीरा की ओर आ रहा थे कि पसिका गेट के पास मुखबीर ने बताया कि राजेपुर मिडिल स्कूल के पास एक व्यक्ति खड़ा है जिसके पास गांजा है मुखबीर को साथ लेकर बताये हुए स्थान की ओर आये जहां ठेकमा से भीरा की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर मिडिल स्कूल के सामने खड़े व्यक्ति की ओर इशारा करके चला गया तथा पुलिस टीम सामने खड़े व्यक्ति के पास छिपते छुपाते करीब पहुँचे कि अचानक पुलिस टीम को देखकर पीछे मूड़कर स्कूल गेट के अन्दर जाने लगा जिसे हमराह पुलिस बल के सहयोग से स्कूल गेट पर ही समय करीब 11.20 AM बजे पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम पिन्टू सरोज पुत्र रामजीत सरोज निवासी ग्राम राजेपुर थाना बरदह जिला आजमगढ़ उम्र-29 वर्ष बताया तथा भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि मेरा पास झोले में नाजायज गांजा है इस लिये आप लोगो के देखकर भाग रहा था  पकड़े गये व्यक्ति की जामा तलाशी ली गयी  तो दाहिने हाथ में लिये एक प्लास्टिक के झोले में नायाजय गांजा मिला। बरामद गांजा का वजन करवाया गया तो कुल-600 ग्राम निकला। इस पर पकड़े गये व्यक्ति को नाजायत गांजा रखने के सम्बन्ध में अधिकार पत्र मांगा गया तो नही दिखा सका। तत्पश्चात आरोपी को 8/20 NDPS ACT का दण्डनीय अपराध बताकर हिरासत पुलिस तथा आरोपी के पास खड़ी मोटर साइकिल होण्डा आईकान बिना नम्बर की कागजात तलब किया गया तो दिखाने से कासिर रहा इस प्रकार वाहन मोटर साइकिल को M.V. ACT की धारा 207 में सीज किया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 63/21 धारा 8/20 NDPS ACT

गिरफ्तार अभियुक्त

अभियुक्त पिन्टू सरोज पुत्र रामजीत सरोज निवासी ग्राम राजेपुर थाना बरदह जिला आजमगढ़

बरामदगी

600 ग्राम गांजा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

SI संजय सिंह मय हमराह कान्स0 अनुपम सिंह HC योगेन्द्र यादव ,कान्स अभय प्रताप सिंह थाना बरदह जनपद आजमगढ

और नया पुराने