Breaking News

बरदह: एक किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तगण /चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति /वाहन के आदेश निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 22.3.2021 को उ0नि0 शमशाद अली मय हमराह के देखभाल क्षेत्र चेकिंग पिकेट, जाँच प्रा0 पत्र शान्ति व्यवस्था व सुरक्षा ड्यूटी चेकिंग व्यक्ति/वाहन तथा पेण्डिग मुकदमात की विवेचना तथा वांछित अभि0गण की गिरफ्तारी में रवाना होकर क्षेत्र में मामूर थे तथा कार्य सरकार का निष्पादन कर रहे थे। मु0अ0सं0 60/2021 धारा 506 IPC व मु0अ0सं0 61/2021 धारा 506 IPC की विवेचना के बाद ग्राम बीकापुर से मुक्तिपुर बाजार होते हुए गश्त करते हुए महुजा मोड़ की ओर जा रहे थे जैसे ही महुजा मोड़ पर पहुँचे तो जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मुखबिर खास द्वारा बताया कि एक व्यक्ति भादों मोड़ पर खड़ा है जिसके पास गाँजा है। बेचने की फिराक में है मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके हमराह कर्मचारीगण को के मुखबिर को साथ लेकर बताये स्थान की तरफ बढ़े। भादों मोड़ से लगभग 50 कदम पहले ही मुखबिर ने भादों मोड़ की तरफ एक व्यक्ति की ओर इशारा करके बताया कि वही व्यक्ति है जिसके हाथ में प्लास्टिक का थैला है। मुखबिर गाड़ी से उतरकर चला गया। पुलिस टीम ने सराकारी जीप उसके पास रोकी वह व्यक्ति भादो की तरफ भागाने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर घेर कर भागे व्यक्ति को 20 कदम की दूरी पर समय 20.30 बजे पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूँछते हुए जामातलाशी पर इसने अपना नाम अरबिन्द राजभर पुत्र मेवालाल राजभर नि0 सैदपुर उर्फ सैय्यद बहाउद्दीनपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ बताया। जामातलाशी पर दाहिने हाथ में पकड़े प्लास्टिक के थैले में 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ । नाजायज गाँजा रखने के सम्बन्ध मे 8/20 NDPS ACT का दण्डनीय अपराध बताकर हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त का गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

अरबिन्द राजभर पुत्र मेवालाल राजभर नि0 सैदपुर उर्फ सैय्यद बहाउद्दीनपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़

बरामदगी

1 किलो 100 ग्राम गांजा

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 62/21 धारा 8/20 NDPS ACT

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1- उ0नि0 शमशाद अली मय हमराह कां0 अमरनाथ शर्मा, थाना बरदह जनपद आजमगढ
2- कां0 रवि कुमार यादव, म0कां0 पारूल मिश्रा थाना बरदह जनपद आजमगढ

और नया पुराने