आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। सगड़ी तहसील के जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर कसड़ा गांव के पास लगभग 20 दिनों से विद्युत पोल टूटा पड़ा है। ठीक सड़क के किनारे होने के कारण यहां कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। क्योंकि यह रोड चालू रोड है हमेशा राहगीरों का आवागमन रहता है।
वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 20 दिन पूर्व रात में किसी बड़े वाहन ने खंभे में टक्कर मार दी और यह टूट गया। हम लोगों ने इसकी शिकायत जीयनपुर विद्युत उपकेंद्र पर दर्ज कराई, अधिकारी मौके पर आए थे और उसमें बिजली काट दी गई। तब से वह वैसे ही पड़ा है।
ग्रामीणों ने संभावना जताई अगर इस विद्युत पोल को जल्द ही ठीक नहीं किया गया तो यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
वही इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ अखिलेश यादव से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि- मामला संज्ञान में है, जल्द ही यह समस्या सुलझा ली जाएगी।