आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। दिनांक 18 मार्च को महाविद्यालय श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ से बी ए भाग 3 भूगोल के कुल 64छात्र, छात्राओं का शैक्षिक पर्यटन महाविद्यालय से वाराणसी चलकर देहरादून मसूरी कैंपटी ऋषिकेश नीलकंठ शांतिकुंज हरिद्वार पतंजलि आदि स्थानों के भ्रमण के लिए प्रस्थान किया। छात्र छात्राओं के साथ भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शिव शंकर वर्मा, शैलेश सिंह प्रभारी डॉ प्रदीप राय प्रस्थान किए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कौशलेंद्र विक्रम मिश्र लने पूरी टीम को एवं जाने वाले छात्र-छात्राओं को शुभ यात्रा एवं सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रदान की और सकुशल शैक्षिक पर्यटन को अनुमति प्रदान करते हुए विदा किया।प्राचार्य ने बताया कि- शैक्षिक पर्यटन से बच्चों का मानसिक विकास एवं अनुशासन की भावना का विकास होता है। सभी छात्र छात्राएं एवं प्राध्यापक दिनांक 20 मार्च को प्रातः देहरादून पहुंच कर रहने के लिए धर्मशाला बुक की तथा सहस्त्रधारा एवं टपकेश्वर महादेव मंदिर ,f.r.i. ,सर्वे आफ इंडिया, मालसी डियर पार्क आदि स्थानों का भ्रमण किया जो भूगोल का एक अनिवार्य अंग है।