Breaking News

मिशन किसान कल्याण कार्यक्रम के तहत जनपद के प्रत्येक विकासखण्ड मे किसान मेला/गोष्ठी/प्रदर्शनी का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 21 मार्च -- कृषि विभाग आजमगढ द्वारा प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार द्वारा जनहित मे किये गये कार्य एवं विशेष उपलब्धियो को जन मानस तक पहुचाने के उददेश्य से मिशन किसान कल्याण कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद के प्रत्येक विकासखण्ड मे किसान मेला/गोष्ठी/प्रदर्शनी का कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आयोजन किया गया।

गोष्ठियो मे कृषि विभाग एवं सम्वर्गीय तथा अन्य विभागो द्वारा विगत चार वर्षो मे कृषक हित मे चलाई गयी योजनाओ के माध्यम से दिये गये लाभ एवं लाभार्थियो का विवरण प्रतिभगियो के समक्ष रखा गया।
इसके अतिरिक्त कृषक हित से जुडे विभागो द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी देते हुए लाभ प्राप्त करने हेतु उन्हे पे्ररित भी किया गया। 
जनपद आजमगढ के प्रत्येक विकासखण्ड मे मा0 जनप्रतिनिधियो की अध्यक्षता मे आयेजित इन कार्यक्रमो मे मा0 मुख्यमंत्री जी उ0 प्र0 के सम्बोधन की लाईव स्ट्रीमिंग एल0ई0डी0 के माध्यम से प्रतिभागियो को दिखाई गयी। 
इसी के साथ ही मुख्यालय विकास खण्ड पल्हनी का कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा मे श्री अखिलेश मिश्र जी मा0 सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भा0ज0पा0 की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे विशेष अतिथि के रूप मे गौरव कुमार आई0ए0एस0 उप जिलाधिकारी सदर एवं कृषि विभाग के एस0के0 सिंह संयुक्त कृषि निदेशक आजमगढ मण्डल आजमगढ द्वारा प्रतिभाग करते हुए प्रतिभागियो को जन-सामान्य/कृषको के उत्थान हेतु संचालित योजनाओ की जानकारी दी गयी। 
संगम सिंह उप कृषि निदेशक आजमगढ द्वारा विगत चार वर्ष मे विभाग की उपलब्धियो पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। गोष्ठी मे मुख्य अतिथि के हाथो विभिन्न योजना के लाभार्थियो को प्रमाणपत्र/स्वीकृति पत्र भी सौपा गया। 
ग्राम्य विकास विभाग द्वारा लघु नाटक/प्रहसन के माध्यम से सफाई एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का मंचन किया गया। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी के माध्यम से मौके पर कृषको को लाभान्वित भी कराया गया।
कायक्रम मे अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला उद्यान अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी पल्हनी, प्रभारी उप परियोजना निदेशक (आत्मा) द्वारा प्रतिभाग करते हुए सरकार की उपलब्धिया गिनायी गयी। 
उप कृषि निदेशक संगम सिंह द्वारा बताया गया कि कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे 3568 महिलाओ सहित कुल 8960 व्यक्तियो द्वारा प्रतिभाग किया गया।    
            
और नया पुराने