आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 03 मार्च-- जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत वेबसाईट में एनआईसी के माध्यम से आधार ऑथेन्टिकेशन हो चुकी है, अब नवीन आवेदन पत्र करने वाले आवेदक बिना आधार नम्बर अंकित किये आवेदन नही कर सकते हैं। उक्त योजनान्तर्गत वेबसाइट का नाम परिवर्तन हुआ है जो कि http://sspy-up.gov.in के स्थान पर https://sspy-up.gov.in साइट परिवर्तित की गयी है। तत्क्रम में https://sspy-up.gov.in साइट पर ही राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन का आनलाइन कार्य सम्पादित किय जायेगा।
