आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- गम्भीरपुर
आज़मगढ़: वाँछित अभियुक्तगण कृष्णा राय व कौशल किशोर राय पुत्रगण गुरू प्रसाद राय उर्फ बेचू राय निवासीगण ग्राम अमौड़ा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ जिनके गिरफ्तारी हेतु उनके सगे सम्बन्धियो के यहाँ लगातार दबिश दी जा रही है ।लेकिन इसके बावजूद यह जानते हुए कि कृष्णा राय उपरोक्त थाना गम्भीरपुर के हत्या के मुकदमे में वाँछित व पुरस्कार घोषित अपराधी है । और पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए बादस्तुर फरार चल रहा है फिर भी हरिश्चन्द्र यादव पुत्र स्व0 हंसराज यादव सा0 रसूलपुर चक चौबे थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ तथा शिवपूजन यादव पुत्र स्व0 रामनाथ यादव ग्राम उमरीश्री थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़ वाँछित अभियुक्तगण कृष्णा राय व कौशल किशोर राय को अपने घर में प्रश्रय दे रहे है । तथा छिपाने का कार्य कर रहे है तथा पुलिस के आने की भनक लगते ही उनको भगाने में पूर्णतया सहयोग कर रहे है । उपरोक्त प्रश्रय दाताओं को पूछताछ के दौरान भली भाँति घटना क्रम में पूर्णतया संज्ञानित कराया जा चुका है । फिर भी प्रश्रय देने तथा भगाने का कार्य कर रहे है । उपरोक्त शरणदाताओं का यह कार्य धारा 216 भादवि के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है अतः उपरोक्त शरणदाताओ के विरुद्ध मु0अ0सं0 42/2021 धारा 216 भादवि पंजीकृत किया गया।
दिनांक- 02.03.2021 को प्र0नि0 श्रीमती ज्ञानू प्रिया के नेतृत्व में, उ0नि0 शंकर कुमार यादव मय हमराह का0 रघुबीर यादव व म0का0 सविता पटेल के थाना हाजा से प्रस्थान कर क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 42/2021 धारा 216 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.हरिश्चन्द्र यादव पुत्र स्व0 हंसराज यादव सा0 रसूलपुर चक चौबे थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ तथा 2. शिवपूजन यादव पुत्र स्व0 रामनाथ यादव ग्राम उमरीश्री थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़ को ग्राम रसूलपुर चक चौबे हरिश्चन्द्र यादव उपरोक्त के घर पर दबिश दिया गया । अभियुक्तगण घर पर मौजूद मिले। जिनकों समय करीब 10.45 बजे अपराध का बोध कराते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।