आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली के चुनाहवा बाजार में अवैध शराब लेकर जा रही पिकअप पलट गई। जिसके बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पिकअप में लदी अवैध शराब को लूट लिया।
आपको बतादें- बिलरियागंज से जीयनपुर की तरफ जा रही पिकअप वाहन चुनहवा बाजार के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।
जिसमें लदे कमोट के नीचे छुपाकर रखी अवैध शराब बिखर गई।
तस्करों ने अवैध शराब को लैट्रिंग बनाने वाले सेट में बोतलों को छुपा रखा था और खरपतवार से उसे ढका हुआ था ताकि किसी को संदेह ना हो लेकिन वाहन पलटने के साथ ही सारा भेद खुल गया और वाहन चला रहे वाहन चालक मौके पर से फरार हो गया।
गाड़ी के पलटते ही आसपास के ग्रामीण जुट गए। गाड़ी पलटने से बिखरी शराब की बोतलो को ग्रामीण लूटकर चंपत हो गए।
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर हिमेंद्र सिंह ने आसपास के घरों में तलाशी लेकर कुछ पेटी शराब बरामद की। जीयनपुर कोतवाल ने बताया कि- पिकअप में हरियाणा और कई अन्य प्रदेशों की स्लीप लगी शराब लदी हुई थी। जो पूरी तरह से अवैध है।गाड़ी के नंबर से इसकी जानकारी ली जा रही है कि अवैध शराब कहां से कहां ले जाई जा रही थी। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वही मौके पर पलटी पिकअप वाहन को पुलिस ने जेसीबी से निकाल कर जीयनपुर कोतवाली ले गई, इस दौरान वहां का नजारा देखने वालों की काफी भीड़ जमा रही।




