Breaking News

मातृ शिशु कल्याण केंद्र मालटारी में लगा स्वास्थ्य मेला।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

65 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर वितरित की दवा ।।   

आज़मगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के मातृ शिशु कल्याण केंद्र मालटारी पर बुधवार को स्वास्थ्य मेला एवं क्षय रोग उन्मूलन दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य टीम में सीएचओ धीरज राय अमन कुमार और संतवाणी सिंह उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य मेले में निशुल्क 65 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच कर दवा वितरण की गई। साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया और बताया गया कि- कोरोना दोबारा तेजी से बढ़ रहा है। जिससे बचने का मात्र एक ही उपाय है एक दूसरे से दूरी बनाए रखें। सैनिटाइजर का प्रयोग करें और मास्क  लगाएं। अगर कोई भी प्रवासी बाहर से आता है तो उसको 7 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन रहना चाहिए।  इस दौरान आशा संगिनी विद्योत्तमा, माया यादव, आशा, संगिनी, रीता राय, प्रतिमा चौरसिया, रीता यादव, प्रेमशीला, संगीता, सारिका यादव, ममता चौहान, मालती एवं  सुपरवाइजर राज नारायन राय आदि लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने