Breaking News

अभिकर्ताओं ने मांगो को लेकर किया धरना प्रदर्शन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: भारतीय जीवन बीमा निगम के सेटेलाइट संपर्क कार्यालय जीयनपुर पर मंगलवार को लियाफी के आवाहन पर अभिकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। 
अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सुबह से ही जीयनपुर के सभी अभिकर्ता जमे रहे।ना ही किसी प्रकार की एन.बी.जमा किया ना ही रिन्यूअल जमा किया गया। पूरे देश में लियाफी के आवाह्न पर आज के दिन किसी प्रकार की रसीदें नहीं काटी जा रही हैं। इसी क्रम में राजेश सिंह संघ प्रभारी जीयनपुर ने कहा कि- हमारी 10 सूत्री मांगे सरकार पूरा नहीं करती है। तो हम इससे बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। वरिष्ठ अभिकर्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि- अभिकर्ता सदैव जनहित का काम करता है। लोगों को बीमा बेच कर उनके जीवन को सुरक्षा प्रदान करता है।हम सदैव बीमाधारक का हित देखते है। निगम में ग्यारह लाख अभिकर्ता है।उनको निगम नजर अंदाज नहीं कर सकता। ऐसे में बीमाधारक के बीमा धन पर बोनस बढ़ाना, जीएसटी खत्म करना, ऑनलाइन बीमा की बिक्री को रोकना, आईआरडीए बजट के अनुसार अभिकर्ताओं के कमीशन दर में वृद्धि करना, अभिकर्ताओं का कमीशन बढ़ाना, अभिकर्ताओं का टर्म इंश्योरेंस बढ़ाना, प्रत्यक्ष मार्केटिंग से इंश्योरेंस बेचना बंद करना, अभिकर्ताओं को  बिना वजह सजा न देना आदि 10 मांगे हैं। इस अवसर पर इंद्रकेश यादव, बिपिन चन्द्र पाण्डेय, धर्मेंद्र सिंह, बृजेश कुमार तिवारी, संदीप पटेल, मनोज कुमार श्रीवास्तव, रामाश्रय सिंह, राजेश सिंह, आनंद प्रकाश तिवारी, राजकुमार राय ,रविंद्र, लाल बहादुर सिंह, प्रवीण, सुषमा आदि सहित सैकड़ों अभिकर्ता उपस्थित रहे।

और नया पुराने